संता का तोता....

मंगलवार, 2 अक्टूबर 2012


संता के पास एक तोता था, जिसे वह सुबह घर के दरवाजे पर रख देता था.
सड़क से गुजरने वाले हर शख्स को तोता नमस्कार करता, लेकिन बंता को देखते ही वह गालियां देना शुरू कर देता.
बंता को गुस्सा आ जाता था. वह तोते को डांटते हुए कहता, बदतमीज, चुप हो जा.
लेकिन तोता हर रोज यही करता.
एक दिन बंता ने संता से तोते की शिकायत कर दी. इस पर संता ने तोते को समझाया और धमकाया कि आगे से ऐसा मत करना. अगर अब कभी भी बंता को गाली दी तो मैं तुझे उठाकर बाहर फेंक दूंगा.
अगले दिन बंता तोते को देख मुस्कुराते हुए संता के घर के सामने से गुजरा. जब तोता कुछ न बोला तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा.
बंता ने पलटकर तोते को देखा.
तोता हंसा, और बोला, समझ तो तू गया ही होगा...

2012 में दुनिया खत्म कहाँ होगी?

गुरुवार, 29 सितंबर 2011


संता - यार सुना है 2012 तक दुनिया खत्म हो जाएगी।
बंता - ऐसा नही होगा मैंने कल वाशिंग मशीन खरीदी है उस पर 2014 तक की गारंटी है।

बंदी से शादी करने कोर्ट पहुंची दुल्हन

सोमवार, 27 दिसंबर 2010

चंदौली(उ प्र)। पेशी पर पहुंचे युवक से शादी के लिए एक दुल्हन शुक्रवार को बारात लेकर कोर्ट पहुंच गई। बारात में थे दोनों के परिजन और काजी। लेकिन शादी नहीं हो पाई। युवती की तरफ से शादी के लिए दी गई अरजी पर अगली तारीख पड़ने से पुलिस वैन बंदी को लेकर चली गई। धानापुर निवासी शोएब हत्या के मामले में सात साल से जेल में बंद चल रहा है।
नादी निवासी शबा ने बताया कि उसकी शादी शोएब के जेल जाने से पहले से तय थी। उसकी रिहाई नहीं हई तो उसने शादी के लिए कोर्ट में अरजी दी। अरजी पर शुक्रवार को सुनवाई थी। शबा ने बताया कि उसे पूरी उम्मीद थी अदालत से उसे शादी की इजाजत मिल जाएगी और उसकी शादी हो जाएगी। शबा के साथ उसकी मां जायदा पिता इबरार, खाला बुलबुल, तीन बहनें औरकाजी कोर्ट पहुंचे थे। शादी से पूर्व वहां बारातियों ने दावत का भी लुत्फ उठाया था |

लड़की से टकराया संता ...

बुधवार, 8 दिसंबर 2010



एक लड़की संता सिंह से टकरा गई, 


लड़की- आई एम सॉरी। 

संता- आई एम संता सिंह, नाइस टू मीट यू मिस सॉरी 

लड़की- नॉव आई एम एंग्री 

संता- अरे बात-बात पर नाम क्‍यों बदल देती हो 

प्यार और परवाह

सोमवार, 22 नवंबर 2010

पत्नी (पति से)- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो?
पति (पत्नी से)- हां!
पत्नी- लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है!
पति- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते!

टीटी साधू से बोला..

रविवार, 29 अगस्त 2010

ट्रेन में एक साधू सफर कर रहा था। टीटी टिकेट चेक करने आया तो साधू से उसने पूछा कहां जाना है।

साधू: जहां राम का जन्म हुआ था।

टीटी: टिकेट है?

साधू: नहीं।

टीटी: चलो।

साधू: कहा?

टीटी: जहां कृष्ण का जन्म हुआ था।


हा हा .....

चोर ने लिया पोटी का ब्रेक

बुधवार, 28 अप्रैल 2010


सफोल्क. एक चोर को पोटी के लिए ब्रेक लेना काफी महंगा पड़ा। इस वजह से उसे पुलिस ने पकड़कर जेल में डाल दिया। वेस्टर्न टाइडवाटर में एक चोर ने रात में एक स्टोर में चोरी की। लेकिन जब वह अपना हाथ साफ करके जाने लगा तो उसे पोटी लगने लगी।


पोटी के लिए आलमंड नाम का 43 वर्षीय यह चोर कंगारू मार्ट के पीछे बैठ गया। तभी उस स्टोर के एक कर्मी ने उसे देख लिया और पुलिस को खबर कर दी। इस तरह वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस को आलमंड के पास से धारदार हथियार और कैश मिला। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।