पीछे आओगे तो जल जाओगे

मंगलवार, 23 मार्च 2010


पीछे आओगे तो जल जाओगे



इस स्कूटर का पीछा करना मना है। इसके पीछे से आग निकलती है, जो जला सकती है। स्टेमफोर्ड निवासी कोलीन फुर्ज ने अपनी मोपेड के हैंडलबार में एक स्विच लगाया है जिसे दबाने से इसके पीछे से आग बिल्कुल उसी तरह निकलती है जैसा कि जेम्स बॉण्ड की फिल्मों में होता है। पेशे से प्लंबर कोलीन ने बताया कि वह जेम्स बॉण्ड की फिल्में देखने का शौकीन है। बॉण्ड सीरीज की फिल्में देखकर उसके मन में आया कि उसके पास भी ऐसी गाड़ी हो जो आग उगलती हो। सबसे पहले उसने यह प्रयोग बीएमएक्स बाइक पर करके देखा, उसके बाद मोपेड पर। आग उगलने वाली मोपेड तो उसने बना ली लेकिन उसे सड़क पर चलाने की हिम्मत नहीं हो रही। कोलीन को डर है कि ऐसा करने से उसे परेशानी होगी और हवालात की हवा भी खानी पड़ सकती है। बहरहाल यह बाइक उन युवतियों के लिए सही है जिनके पीछे सड़क पर कुछ मनचले पड़ जाते हैं।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें